India Census 2026-27 जनगणना के 33 सवालों का जवाब ऑनलाइन कैसे दें? Full Guide
RITESH LODHI
जनगणना 2027: स्व-गणना मार्गदर्शिका (Self-Enumeration User Guide)
प्रस्तावना (Introduction): स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत निवासी अपने परिवार संबंधी विवरण को स्वयं ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
Self-Enumeration (SE) is a process in Census in which residents fill and submit their household data online.
समय सीमा (Timeline): SE पोर्टल, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व से सक्रिय रहेगा।
The SE portal will remain open for 15 days prior to the start of House to House Houselisting Operations (HLO) by the Enumerator.
स्टेप 1: पोर्टल (Step 1: Access): पोर्टल तक पहुंचने के लिए https://se.census.gov.in पर जाएं। डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करते समय लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना प्रस्तावित है।
Access the portal at https://se.census.gov.in. Using a laptop or desktop is recommended for better visibility when marking your house on the digital map.
स्टेप 2: पंजीकरण (Step 2: Registration): परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करें। एक बार पंजीकरण होने के बाद इस नाम को बदला नहीं जा सकेगा।
Enter the name of the Head of Household. This name cannot be changed once registered.
स्टेप 3: मोबाइल नंबर (Step 3: Mobile Registration): परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करें। प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाना चाहिए।
Enter mobile number of any member of the household. Only one mobile number should be used per household.
स्टेप 4: भाषा एवं सत्यापन (Step 4: Language & OTP): अपनी पसंदीदा भाषा सावधानीपूर्वक चुनें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन करें।
Select your preferred language. Enter the One-Time Password (OTP) sent to your registered mobile number to verify and continue.
स्टेप 5: निवास स्थान (Step 5: Location Details): अपना जिला चुनें और अपना पिन कोड दर्ज करें। इसके पश्चात अपने गाँव/नगर, स्थानीय क्षेत्र तथा निकटवर्ती पहचान-चिह्न (लैंडमार्क) का नाम दर्ज करें।
Select your District and enter your PIN (Optional) and then enter name of your Village/Town, Locality, nearby landmark.
स्टेप 6: मानचित्र (Step 6: Map Marking): लाल संकेतक (मार्कर) को खींचकर अपने निवास स्थान के सटीक स्थान पर रखें।
Drag this marker exactly on the residence to identify the exact location of the residential building.
स्टेप 7: प्रश्नावली (Step 7: Questionnaire): मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नावली को भरें। भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग से दर्ज की जाएगी।
Fill in the Houselisting and Housing Census questionnaire. Certain details such as Building Number, Census House Number are recorded separately by the Enumerator during field visit.
स्टेप 8: अंतिम सबमिशन (Step 8: Final Submission): जब आप संतुष्ट हों, तब "पुष्टि करें और सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
Click "Final Submit" once you are satisfied. No further changes or edits can be made after this action.
स्टेप 9: SE ID प्राप्ति (Step 9: ID Generation): सफल प्रस्तुतीकरण के पश्चात "H" से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट SE ID उत्पन्न होगी।
Upon successful submission, a unique 11-digit SE ID (prefixed with "H") is generated and displayed.
स्टेप 10: सत्यापन (Step 10: Field Validation): जब जनगणना प्रगणक आपके घर आए, तो उन्हें अपनी SE ID प्रदान करें।
When a Census Enumerator visits your home, share your SE ID with her/him.